Mirzapur 3' में सबसे खतरनाक लुक में नजर आए 'गुड्डू भैया', तस्वीर देख लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स
मिर्जापुर 3 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ाते हुए गुड्डू भैया ने तीसरे सीजन के अपने लुक की झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है। इसमें गुड्डू भैया अब तक के सबसे खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। नई दिल्ली, जेएनएन। 'मिर्जापुर सीजन 3' का जो फैंस पलकें बिछा कर इंतजार कर रहे थे उनके लिए खुशखबरी है। लोगों को जानना है कि गोलियां लगने के बाद मुन्ना भाइया का क्या होता है? अब गुड्डू भइया आने वाले सीजन में क्या करेंगे? इन सब सवालों के बीच 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया ने तीसरे सीजन का अपना लुक आउट कर दिया है। इसके साथ सोशल मीडिया पर शेयर इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 'मिर्जापुर' के दो सीजन को लोगों ने खासा प्यार दिया। लोगों को हमेशा दिलचस्पी रही कि कालीन भैया की जिंदगी में अब क्या होने वाला है? इतनी गोलियां खाने के बाद भी क्या कालीन भैया जीवित रहेंगे, तो इन सब सवालों का जवाब लेकर आ रहा 'सीजन 3'। 'मिर्जापुर 3' के लिए लोगों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ाते हुए गुड्डू भैया ने तीसरे सीजन के अपने लुक की झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है। इसमें ग...